Everest Knto Cylinder Limited यह कंपनी सिलेंडर बनाने का काम करती है सिलेंडर बनाने में यह भारत की अग्रणी कंपनी है ! वर्तमान में इसके पास तीन कारखाने है जहां से यह सिलेंडर का निर्माण करती है इसके दो कारखाने भारत में है एक गुजरात में एक तारापुर और एक दुबई में है! इसके साथ ही कंपनी की अमेरिका के एक कंपनी CP Industry में हिस्सेदारी भी है! Everest Knto Cylinder Seamless ( बिना जोड़ के) सिलेंडर का निर्माण करती है ! जिसका उपयोग कमर्शियल उपयोग में होता है!
![]() |
Everest Kento Cylinder Limited |
इस कंपनी की शुरुआत 1978 में हुई थी! इसके बाद कंपनी ने जापान की कंपनी Kanto Koatsu Yoki के साथ मिल कर औरंगाबाद में कारख़ाना शुरू किया! जहा
1981 में काम शुरू हो गया! इसके बाद 1985 में Tarapur Plant की शुरुआत की, EKC ने 1998 में CNG Cylinder का उत्पादन शुरू किया! 2004 में कंपनी ने दुबई में प्लांट की शुरुआत की, 2005 में Gandhidham प्लांट में उत्पादन शुरू किया, कंपनी ने 2005 में अपना IPO ले कर आया !
EKC का रेवन्यू कहा से आता है:-
ये कंपनि ना केवल भारत में बल्कि पूरी दुनिया में काम करती हैं!
- इसका 65% रेवेन्यू भारत से आता है भारत में सिलेंडर मार्केट में 50% हिस्सेदारी इस कंपनी की है!
- इसका 17% रेवन्यू अमेरिका से आता है!
- इसके बाद 16% रेवन्यू UAE से आता है!
- बाकी 2% रेवन्यू दूसरे देशों से आता है!
EKC सिलेंडर का उपयोग कहां कहां होता है:-
- CNG Cylinder :- इसके सिलेंडर का उपयोग सीएनजी को रखने के लिए किया जाता है ! सीएनजी सिलेंडर का उपयोग घरों में कार में और दूर दराज के इलाकों में किया जाता है ! कंपनी का यह बिजनेस बहुत अच्छे से चल रहा है, अभी भारत सरकार CNG कार और CNG Cylinder के उपयोग को बढ़ावा दे रही है !
- Factory:- इसके सिलेंडर का उपयोग कारखाना में किया जाता है किसी लिक्विड या फिर किसी केमिकल को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के लिए सिलेंडर का उपयोग किया जाता है जहां इसके सिलेंडर का उपयोग किया जाता है साथ ही साथ कारखाना में गैस की भी रिक्वायरमेंट रहती है जहां इसके सिलेंडर काम आते हैं !
- बड़े सिलेंडर:- इसके सिलेंडर का उपयोग वेल्डिंग में उपयोग आने वाले सिलेंडर और एडवांस्ड मशीन में इसका उपयोग किया जाता है ! साथ ही साथ इसका उपयोग अस्पताल में होने वाले सिलेंडर में किया जाता है ! इसके अलावा अग्निशामक, हवाई जहाज, रॉकेट, रिसर्च के काम में किया जाता है!
Long Term Investment:-
Everest Kanto Cylinder बनाने का काम करती है ! Cylinder का उपयोग होता रहता है ! आने वाली समय में Gas से गाड़ी भी चलेगी इसके ऊपर भी काम चल रहा है ! गैस सिलिंडर का उपयोग तो होता रहता है, आप इस कंपनी में निवेश कर सकते है !